Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » मुंबई पर जीत के बाद लखनऊ को झटका, कप्तान केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

लेटेस्ट

मुंबई पर जीत के बाद लखनऊ को झटका, कप्तान केएल राहुल पर लगा लाखों रुपये का जुर्माना

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/04/17 at 10:07 AM
SACHCHIDANAND KUMAR Published April 17, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला शनिवार को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया था। यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 18 रन से जीत लिया था उसके बाद भी लखनऊ की टीम को झटका लग गया है। टीम के कप्तान केएल राहुल पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाने वाले राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत लखनऊ सुपर जाएंट्स का सीजन का पहला अपराध है इसलिए राहुल पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। राहुल से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दो बार और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।

मैच की बात करें तो मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। उसके लिए कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। मुंबई के खिलाफ आईपीएल में उनका यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2019 में वानखेड़े स्टेडियम में शतकीय पारी खेली थी। राहुल के अलावा मनीष पांडे 29 गेंद पर 38 रन बनाए। मुंबई के लिए जयदेव उनादकट ने दो विकेट लिए थे।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना सकी। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंद पर 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और कीरोन पोलार्ड ने 25 रन बनाए। लखनऊ के लिए आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US