Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » जानिए IPL की 10 टीमों के कप्तान और उनकी पार्टनर, इनमें से 3 अब भी बैचलर

लेटेस्ट

जानिए IPL की 10 टीमों के कप्तान और उनकी पार्टनर, इनमें से 3 अब भी बैचलर

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/03/17 at 7:00 PM
SACHCHIDANAND KUMAR Published March 17, 2022
Share
6 Min Read
SHARE

क्रिकेट जगत का महा पर्व कहा जाने वाला आईपीएल (IPL) 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है।  इस बार 2 नई टीमों के साथ कुल 10 टीम आईपीएल में हिस्सा ले रही हैं। कुल 74 मैच का यह बड़ा मुकाबला होने वाला है। नई टीम समेत जिन फ्रेंचाइजीज को नए कप्तान की तलाश थी, वह भी पूरी कर ली गई है।

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

पांच बार आईपीएल विनर कप्तान रोहित शर्मा की बात तो सबसे पहले होनी ही चाहिए। मुंबई ने अपने टीम का कमान रोहित के हाथ में ही रहने दिया है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रोहित की वाइफ रीतिका हैं, जो कई मौकों पर साथ नजर आईं हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स)

धोनी को तो कौन नहीं जानता उनपे पूरी एक फिल्म बन चुकी है। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी आईपीएल का खिताब 4 बार अपने नाम किया है। धोनी अपने सोशल लाइफ से दूर रहते हैं पर उनकी पत्नी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। धोनी को फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। माही ने इस बार अपनी फीस में खुद ही 3 करोड़ रुपए की कटौती की है।

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाईट राइडर्स)

IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स ने दो बार किताब जीता है। कोलकाता टीम की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथ में दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

श्रेयस अय्यर भी अपनी पर्सनल लाइफ सीक्रेट रखते हैं लेकिन उनका नाम इंडियन मॉडल और इन्फ्लुएंसर निकिता जयसिंघानी से जुड़ चुका है। श्रेयस ने ही निकिता के साथ वाली फोटो शेयर की थी। निकिता एक आर्ट स्टाइलिस्ट हैं। दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी।

केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)

हैदराबाद की टीम ने भी IPL का खिताब दो बार अपने नाम किया है। इस बार भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के हाथों में ही रहेगी। टीम केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। विलियमसन का प्यार काफी अनोखा है क्यूंकि उनको अपने इलाज़ के दौरान ही नर्स से प्यार हुआ था। नर्स साराह रहीम (Sarah Raheem) से लगभग 5 साल रिलेशन में रहने के बाद विलियमसन दिसंबर 2020 में बेटी के पिता बने थे।

संजू सैमसन  (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल के पहले सीजन के खिताब को अपने नाम करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपना कप्तान संजू सैमसन को चुना है। संजू को फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। केरल में जन्मे संजू ने 22 दिसंबर 2018 को गर्लफ्रेंड चारुलता (Charulatha Samson) से शादी की थी।

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली की टीम भी अपने पहले खिताब के फिराक में है इस बार उन्होंने अपने टीम का कप्तान भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना है। फ्रेंचाइजी ने पंत को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) हैं, जो उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। पंत ने 2020 में एक फोटो शेयर करते हुए खुलकर पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था।

फाफ डु प्लेसिस (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

आईपीएल में काफी जाने माने खिलाडी फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान बनाया है। RCB ने अबतक कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। डु प्लेसिस ने साल 2013 में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर इमारी विसेर (Imari Visser) से शादी की थी।  इमारी पेशे से एक मार्केटिंग मैनेजर हैं। यह कपल 2017 में एमिली और 2020 में जोई नाम की बेटियों का माता-पिता बने थे।

मयंक अग्रवाल (पंजाब किंग्स)

पंजाब किंग्स (PBKS) भी अपने पहले खिताब के तलाश में है और इस बार कप्तानी मयंक अग्रवाल को सौपी गई है। फ्रेंचाइजी ने मयंक को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। मयंक ने आशिता सूद से 6 जून 2018 में शादी की थी। आशिता के पिता कर्नाटक राज्य में पुलिस फोर्स के हेड हैं।

केएल राहुल (लखनऊ सुपरजॉयंट्स)

इस बार की बिलकुल नई टीम लखनऊ सुपरजॉयंट्स (LSG) भी चाहेगी की वो आते ही अपना पहला खिताब जीते और इस सफर के लिए उन्होंने केएल राहुल को अपना कप्तान चुना है। राहुल की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया (Athiya Shetty) हैं।

काफी दिनों तक दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया था, लेकिन वह दोनों कई बार साथ में दिखाई देते थे। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट पर भी एकदूसरे पर कमेंट्स करते दिखते हैं। इससे फैन्स को अंदाजा हो ही गया था कि दोनों की रिश्ते की खबर अफवाह नहीं है।

हार्दिक पंड्या (गुजरात टाइटन्स)

एक और नई टीम गुजरात टाइटन्स (अहमदाबाद फ्रेंचाइजी) ने अपनी कप्तानी की कमान को ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सौप दिया है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को 15 करोड़ रुपए में ड्राफ्ट किया है। हार्दिक ने अपनी सर्बियाई गर्लफ्रेंड नताशा (Nataša Stanković) से 2020 में शादी की थी. उनका एक बेटा अगस्त्य भी है.

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US