आईपीएल 2022 के पहले ही मैच से फैंस के भीतर काफी उत्साह है और हर मैच के साथ यह उत्साह बढ़ता ही जा रहा है, इसी को देखते हुए BCCI के तरफ से आईपीएल के रोमांच में चार चाँद लगाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले सप्ताह से जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पूरे महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में 50 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति दे सकता है।
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शुरू में सभी चार स्थलों – मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी थी।
बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया था कि दो अप्रैल से पूरे राज्य में कोविड-19 की सभी पाबंदियां हटा दी जायेंगी। COVID महामारी की स्थिति के कारण UAE में IPL 2020 संस्करण खेले जाने के बाद IPL 2022 भारत में वापस आयोजित हो रहा है और IPL 2021 का दूसरा हाफ भी वहीं आयोजित किया गया था।
BCCI और महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय के बाद फैंस और अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंच अपने टीम को चीयर कर पाएंगे।