मुंबई टीम जिसने पांच बार आईपीएल के टाइटल को अपने नाम किया है उसके लिए एक बड़ी खुशखबरी के रूप में सामने आ रही है, टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रिहैबिलिटेशन से वापस लौट आए हैं, और अब वह टीम के दूसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुर्यकुमार मुंबई इंडियंस की प्लेइंग एलेवेन में उपलब्ध नहीं हो पाए थे क्यूंकि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर के संबंध में रेस्ट दिया गया था। लेकिन अब वह चोट से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वह दूसरे मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में अपना दूसरा मुकाबला दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
इस तरह हुए थे चोटिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलते हुए सूर्यकुमार चोटिल हुए थे। इसके बाद वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। उनके उपलब्ध ना होने की वजह से मुंबई को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब वो अपने टीम के साथ है और पूरी तरह से अगला मैच खेलने के लिए फ़ीट हैं।
मुंबई ने सोशल मीडिया पर अनोखा पोस्ट करते हुए सूर्यकुमार का स्वागत किया। मुंबई की टीम ने फिल्म सूर्यवंशी की थीम सांग पर सूर्यकुमार को दिखते हुए उनका बेहतरीन अंदाज में स्वागत किया है। इसलिए सूर्यकुमार को भी अब अपने प्रदर्शन में हिट होना होगा और मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने अपना योगदान देना होगा।
पहले मुकाबले में दिल्ली ने हराया
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला जहाँ दिल्ली की युवा दल ने आईपीएल की चैंपियन टीम को पटखनी दे दी, हाई स्कोरिंग मैच को दिल्ली की टीम ने 4 विकट से जीत लिया। अक्षर पटेल और ललित यादव ने शानदार तरीके से मैच को फिनिश किया।