ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन को अपना जीवनसाथी बना लिया है। हाल ही मैक्सवेल ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो हल्दी सेरिमनी से जुड़ी थी। अब सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने मैक्सवेल को ‘आधा भारतीय’ बताया है। इतना ही नहीं, आईपीएल के आगामी सीजन 2022 में बतौर भारतीय उनके खेलने तक की बातें सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कर रहे हैं।

33 साल के ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। मैक्सवेल और विनी रमन काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब मैक्सवेल 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 15वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें रीटेन किया था।
बैंगलोर फ्रेंचाइजी में भी दूसरी टीमों की तरह 4 विदेशी खिलाड़ियों को किसी मैच में मौका दे सकती है। एक मैच में हर टीम को प्लेइंग-XI में ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी खिलाड़ियों को ही रखने की अनुमति होती है। ऐसे में मैक्सवेल बतौर विदेशी खिलाड़ी ही टीम से खेलेंगे लेकिन कुछ यूजर्स ने लिखा कि वह अब शादी के बाद आधे भारतीय बन गए हैं।
एक यूजर ने पूछा कि मैक्सवेल को अब भारतीय खिलाड़ी के तौर पर IPL में मौका दे सकते हैं
Dear @IPL can we play Maxwell as an Indian player? He is half Indian now. pic.twitter.com/yi0aa0FuYU
— Sai (@akakrcb6) March 22, 2022
मैक्सवेल का नाम तक बदलने की होने लगी चर्चा
मैक्सवेल ने हल्दी रस्म की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह पूरी तरह भारतीय लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंडो-वेस्टर्न डिजाइन में कुर्ता-पाजामा पहना है। विनी भी साड़ी पहने दिख रही हैं। इससे पहले उन्होंने शादी की खुशखबरी भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।
मैक्सवेल का अबतक अंतराष्ट्रीय सफर
मैक्सवेल ने अभी तक अपने करियर में 7 टेस्ट, 116 वनडे और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 1 शतक की बदौलत 339 रन जबकि वनडे में 2 शतक और 22 अर्धशतकों की मदद से कुल 3230 रन बनाए हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 3 शतक और 9 अर्धशतक जमा चुके हैं।