क्रिकेट के खेल में हम तमाम गेंदबाजों के अलग अलग एक्शन देखते है। कुछ गेंदबाज अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के एक्शन कॉपी भी करते है। परंतु आज हम जिस खिलाड़ी के एक्शन की बात करने जा रहे है ऐसा अपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
ऐसे अजीबो करीब एक्शन वाले इस खिलाड़ी का नाम जॉर्ज मैकमेनेमी है। यह खिलाड़ी इंग्लैंड के रहने वाले है। वह खुद को दुनिया का सबसे खराब क्रिकेटर बताते है। दरअसल उनका गेंदबाजी का एक्शन बेहद ही अजीब है। वह गेंद फेंकने से पहले डांस जैसा एक्शन करते है। जॉर्ज कई स्टेप तक गेंद को हाथों में रखते है और फिर हाथ घुमाकर अपने अलग ही अंदाज में गेंद को बल्लेबाज की ओर फेंकते है। जिसे बल्लेबाजी भी परेशानी में नज़र आते है।
वह अपनी गेंदबाजी की वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर डालते रहते है। उन्होंने आज ही एक मैच का वीडियो अपलोड किया जिसे तीन लाख से ऊपर लोगों ने देखा है। वीडियो में भी बल्लेबाज गेंद को समझने में नाकाम रहता है और गेंद उसके पास ही गिर जाती है।
जॉर्ज ने एक इंटरव्यू में बताया था की वह जब 6 साल के थे तब पड़ोस के घर टीवी पर मैच देखा करते थे। बाद में साल 2017 में जॉर्ज की मां का देहांत हो गया जिसके बाद वह मानसिक तौर से परेशान रहने लगे। उन्होंने कहा कि तब उन्हें कोई भी चीज़ अच्छी नहीं लगती थी और फिर उन्होंने क्रिकेट का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड और हैंपशायर के बीच कई मैचों को स्टेडियम में जाकर देखा।
जिसके बाद वह हैंपशायर के क्लब क्रिकेट से जुड़ गए और वहां अजीब अंदाज से गेंदबाजी करने लगे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि गेंद फेंकने से पहले वह खुद नहीं जानते की वह कहा पर गेंद फेंकने वाले है। जिसके कारण बल्लेबाज भी गेंद को समझने में नाकाम रहता है।
Folks I might be a fool, I might even be the worst cricketer in the world but this sport has saved my life, enriched my mental health and given me a platform to be happy once more and try to make my incredible Mummy proud up in heaven. Cricket I love you. #cricket #CricketTwitter pic.twitter.com/o46qOuAzA5
— George McMenemy🏏 (@McMcMenemy) June 20, 2022