Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार, धोनी ने आखिरी ओवर में खेली तूफानी पारी

लेटेस्ट

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार, धोनी ने आखिरी ओवर में खेली तूफानी पारी

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/04/22 at 6:29 AM
SACHCHIDANAND KUMAR Published April 22, 2022
Share
3 Min Read
SHARE

धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन क्रिकेट इतिहास में आज भी महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेस्ट फिनिशर के रूप में देखा जाता है और इसका सबसे जीता जगाता उदहारण देखने को मिला आईपीएल के पिछले मुकाबले में जहाँ धोनी ने अंतिम ओवर में तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाया।

आईपीएल 2022 के 33 वे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुआ जहाँ चेन्नई सुपरकिंग्स ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम गेंद पर बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई।

धोनी ने अपना पुराना रूप दिखाते हुए नाबाद 28 रन की पारी खेली, आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की यह दूसरी जीत है तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस अपने 7 मैचों को लगातार गवा चुकी है।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच उस समय बहुत रोमांचक हो गया जब आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 17  रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में गेंद जयदेव उनादकट के हाथों में थी और सामने थे ड्वेन प्रिटोरियस। प्रिटोरियस पहली गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद पर धोनी ने सीधे छक्का मार दिया। अब तीन गेंदों पर 10 रन  रह गए। चौथी गेंद पर धोनी ने चौका मार दिया। पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन  लिए। धोनी ने आखिरी गेंद पर विजयी चौका मारकर  मैच समाप्त कर दिया। प्रिटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

चेन्नई के तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 30 रन और अम्बाती रायुडू ने 35 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाये। शिवम् दुबे ने 13 और मिशेल सेंटनर  ने 11 रन बनाये। चेन्नई के सात मैचों में दूसरी जीत के बाद चार अंक हो गए हैं लेकिन वह अभी भी नौंवें स्थान पर है।

इससे पहले तिलक ने 43 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 32 रन, ऋतिक शौकीन ने 25 गेंदों पर 25 रन और कीरोन पोलार्ड ने नौ गेंदों पर 14 रन बनाये। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। ड्वेन ब्रावो को 36 रन पर दो विकेट मिले।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US