भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड की तरफ से पेसर रिचर्ड ग्लीसन ने डेब्यू किया। रिचर्ड ग्लीसन की उम्र 34 साल है। अपने डेब्यू मुकाबले में ग्लीसन ने मात्र 8 गेंदों में तीन विकेट अपने नाम कर लिए।
रिचर्ड ग्लीसन ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट अपने नाम किया। भारत के लिए आज ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की। दोनों के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अपना डेब्यू मुकाबला खेलने आए रिचर्ड ग्लीसन ने रोहित शर्मा को अपने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर चलता किया।
ये भी पढ़ें: SL vs AUS: डेब्यू टेस्ट में जयसूर्या ने झटके 6 विकेट, स्टीव स्मिथ नहीं पूरा कर सके 150 रन
रोहित शर्मा को पवेलियन भेजने के बाद अपना दूसरा ओवर और पारी का सातवां ओवर करने आए रिचर्ड ग्लीसन ने पहली गेंद पर ही कोहली का विकेट चटकाया और इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने ऋषभ पंत को भी चलता किया। इस तरह ग्लीसन ने अपने पहले ही मैच में शुरुआती 8 गेंदों पर 3 विकेट अपने नाम किए।