जीत के असली हकदार बने ये खिलाड़ी, नेपाल को 23 रनों से हराया

Asia Game 2023: भारतीय टीम ने एशियाई गेम 2023 के पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 सरानो से हरा दिया। इस बात में कोई शक नहीं होता है कि जीत के असल हीरो ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे है।

100 रनों की तूफानी पारी खेली

इन्होंने 49 बौल में 100 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन जब वह आउट हो गए तो भारतीय पारी को असल रफ्तार फैंस के बीच लार्ड नाम से मशहूर रिंकी सिंह ने दी।

इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंदाज में 15 गेंद में दो चौके और चार छक्के मारते हुए 37 रन बना लिए।

यशस्वी जासयवाल का बल्ला ठहर चुका था

 रिंकू जब मैदान में उतरे थे तो यशस्वी जासयवाल का बल्ला ठहर चुका था। वह 49 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के मार कर 100 रन बनाकर आउट हो चुके थे।

दीपेंद्र सिंह की गेंद पर उनका कैच अविनाश बोहरा ने पकड़ा। यशवसी के आउट होने के बाद नेपाल के गेंदबाज जानते थे कि मैदान पर आने वाला नया बल्लेबाज उनसे भी ज्यादा खूंखार है।

 इसी अंदाज से शुरुआत की

रिंकू सिंह ने शुरुआत भी इसी अंदाज से की थी। उन्होंने 18 ओवर के तीसरी गेंद पर अबिनाश को लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा तो रोहित पौड़ेल को मिडविकेट पर मैक्सिमम तक पहुंचाया।

यह कहानी 19 ओवर तक रही। आखिरी ओवर में अबिनाश के हाथों में गेंद थी और सामने रिंकू सिंह खड़े हुए थे। रिंकू ने पहली गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर चार रनों के लिए भेजा।         

 तीसरी गेंद पर चार रनों के लिए सीमा पार कर गई 

वहीं दूसरी तरफ अगली गेंद को 6 रनों के लिए मिडविकेट सीमा रेखा पर दर्शनीय शॉट लगाया। तीसरी गेंद पर फिर 4 रनों के लिए सीमा रेखा पर कर गई। चौथे गेंद पर रिंकू ने सिंगल लगाया जबकि अगली गेंद व्हाइट रही।

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment