आईपीएल को शुरू होने में अब दो हफ़्तों का वक्त रह गया है, इसी बीच पहले अलग-अलग टीमों की नई जर्सियों से पर्दा उठने लगा है। युवा जोश वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स और लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने नए तेवर की आहट नई जर्सी लांच करके दे दी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2022: RCB को आज मिलेगा नया कप्तान, ये दिग्गज खिलाड़ी है टॉप रेस में
दिल्ली का नया रंग
सोशल मीडिया पर दोनों ही टीमों का नया रंग रूप खूब वायरल हो रहा है, दिल्ली की नई जर्सी में लाल और नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है साथ ही बीच में टाइगर का लोगो रखा गया है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार की जर्सी किस तरह की नजर आएगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी का लुक कैसा है।
🎥 | #NayiDilliKiNayiJersey ➡️ In all its glory 💙❤️#YehHaiNayiDilli #IPL2022 pic.twitter.com/D8vwyr4fdt
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 12, 2022
ये भी पढ़ें: महिला विश्व कप में मिताली राज ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, अजहरुद्दीन और धोनी भी छूटे पीछे
कैसी है मुंबई की नई जर्सी?
आईपीएल में सबसे अधिक बार ट्रॉफी उठाने वाली टीम मुंबई इंडियंस के भी नए तेवर का रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालाँकि अभी तक मुंबई इंडियंस के तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोहित शर्मा नाम से कुछ फैन पेज पर नई जर्सी की फोटोज पोस्ट की गई हैं। अगर यही जर्सी रहती है तो मुंबई ने ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया है. बस उसे नया स्पॉन्सर मिला है. साथ ही फ्रंट साइड में कुछ डिजाइनि बदली है. बाकी जर्सी का रंग पहले की तरह गहरा नीला है।
Official Jersey Of Mumbai Indians🤩💙 For IPL 2022…How Do You Guys Like This Jersey?@ImRo45 | @mipaltan | #OneFamily pic.twitter.com/7TFoh0zK9e
— Rohit Fan Zone (@RohitFanZone) March 12, 2022
बताते चले कि आईपीएल (IPL) का आगाज 26 मार्च से हो रहा है जहाँ इस बार लीग में 8 की दो नए टीमों को शामिल किया गया है जिसके बाद कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है, पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई में खेला जायेगा।
ये भी पढ़ें: एलेक्स हेल्स ने IPL से नाम वापस लिया तो KKR ने इस दिग्गज को टीम में किया शामिल