क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले चहल और धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और खासतौर से युजवेंद्र चहल कुछ न कुछ ऐसा करते ही रहते है जिससे वह फैंस के दिलों पर राज करते है। इसी क्रम में दोनों का एक शार्ट वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।
धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल। दोनों सीढ़ी पर ‘बाबू जी जरा धीरे चलो…’ गाने पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला कप्तान ने अर्धशतक जड़कर 6 महीने की बेटी के लिए मनाया अनोखा जश्न, देखें वायरल वीडियो
24 घंटे से भी कम समय में इस वीडियो को छह लाख से अधिक बार लाइक किया जा चूका है, फैंस इस वीडियो पर अलग अलग तरह से रिएक्शन भी दे रहे है। धवन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमारे आस-पास हमारी सेवा करने वाले लोगों को अपनी लाइफ का पार्ट बनाकर उनको खुशी देकर जो आनंद मिलता है उसका मजा अलग है। पीछे से भुवी भी एन्जॉय कर रहा है।’
बताते चले कि जल्द ही ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे, 15वें सीजन में धवन और चहल नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले है। धवन इस बार पंजाब किंग्स की ओर से पारी की शुरुआत करते दिखेंगे वहीं चहल राजस्थान रॉयल्स की ओर से विकेट झटकते नजर आएंगे. राजस्थान ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चहल को 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि पंजाब ने धवन को 8.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2022 से पहले MS Dhoni ने जड़ा पंत स्टाइल में एक हाथ से छक्का, वायरल हुआ वीडियो