भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शहर रांची वालों को होली का एक शानदार तोहफा दिया है, धोनी इस बार अपने शहर के लोगों के साथ होली मनाने वाले है जिसके लिए उन्होंने तीन दिन के लिए अपना फार्म हाउस सभी के लिए खोल दिया है।
आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म में पर शहर के आम लोग 17, 18 और 19 मार्च को वहां पहुंच होली खेल सकते है, धोनी का यह निर्णय उनके फैंस के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।
होली के साथ साथ धोनी के फार्म हाउस में उगाई गई सब्जियां और स्ट्रॉबेरी की भी खरीददारी की जा सकेगी, होली को लेकर स्पेशल ऑफर दिया जाएगा. बताया गया है कि 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी के पैकेट 50 रुपए में खरीद सकेंगे. इसके अलावा कई तरह की यहां ऑर्गेनिक सब्जियां हैं, इसे भी लोग खरीद सकेंगे।
धोनी का यह फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला है, जिसके चारों ओर शानदार हरियाली है. धोनी का यह फार्म हाउस रांची के सैंबो में है, जिसको लोग इजा फार्म हाउस के नाम से भी जानते हैं. eeza का मतलब उत्तराखंड में मां होता है. यहां पर फलों और सब्जियों की खेती होती है. साथ ही यहां पर डेयरी भी बनी हुई है।