महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी है। जडेजा काफी समय से चेन्नई की टीम के साथ हैं। वह साल 2012 से चेन्नई की टीम में खेल रहे हैं।
वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है, ‘धोनी चेन्नई इस सीजन और आगे भी चेन्नई का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।’
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
हालाँकि यह पहली बार नहीं हो रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से सभी को हैरान किया है, अब तक धोनी ने जितनी बार कप्तानी छोड़ने और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है बिना किसी को बताए ही किया है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कासी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी लीडरशिप में बदलाव को आसानी से बदलाव करना चाहते हैं। और उन्हें लगता है कि जडेजा कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते साल का खिताब जीता था। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम मीटिंग में इस बात का ऐलान किया था। ट्रेनिंग में जाने से पहले इस बात की जानकारी दी थी।
विश्वनाथन ने आगे कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में सोच रहे थे। धोनी को लगता था यह समय है जब कप्तानी जडेजा को सौंप देनी चाहिए। उन्हें लगता है कि जड्डू अपने करियर की प्राइम फॉर्म में हैं और यह सही समय है जब उन्हें चेन्नई की कप्तानी सौंप दी जाए। शायद उनके दिमाग में यही चल रहा होगा कि यह फ्रैंचाइजी के लिए अच्छा होगा।’