Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने अपने टी20 करियर का लगाया पहला अर्धशतक, धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

लेटेस्ट

IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने अपने टी20 करियर का लगाया पहला अर्धशतक, धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

Jaspreet Singh
Last updated: 2022/06/18 at 11:09 AM
Jaspreet Singh Published June 18, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

साउथ अफ्रीका बनाम भारत चौथे मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। कार्तिक ने 27 गेंदों में 203.7 के स्ट्राइक रेट से 55 रनों की पारी खेली जिसके उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए।

शुक्रवार को राजकोट में हो रहे चौथे टी20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत को पांच मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद ही जरूरी था।

12.5 ओवरों में भारत का स्कोर चार विकेट पर मात्र 81 रन ही था। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज़ रन बनाने में नाकाम रहें। परंतु इसके बाद भारत के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या और कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी की।

दोनों के बीच 33 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई। अपनी पहली 12 गेंदों में कार्तिक मात्र 15 रन ही बना सके। परंतु अगली 15 गेंदों में उन्होंने 40 रन बटोर दिए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाकर 27 गेंदों में 55 रन बनाए।

16 साल के करियर में लगाया पहला अर्धशतक

कार्तिक का यह टी20 करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले कार्तिक सात बार 30 रन से ऊपर का स्कोर बनाने में कामयाब रहे थे। परंतु उसे कभी अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाए। कार्तिक ने अपना डेब्यू मैच साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ 1 दिसंबर 2006 को खेला था। तब उन्होंने नाबाद 31 रनों की पारी खेली थी।

धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड

कार्तिक ने अर्धशतक लगाकर धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दरअसल भारत की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी द्वारा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम था। उन्होंने 36 साल की उम्र में टी20 अर्धशतक लगाया था। जबकि कार्तिक ने 37 साल की उम्र में यह कारनामा किया है।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US