भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले दो हफ्तों से लंदन में घूम रहे है। वह अपनी शादी की सालगिरह और जन्मदिन मनाने के लिए लंदन गए थे। इस समय भारतीय टीम भी इंग्लैंड दौरे के लिए गई हुई है। इसलिए धोनी भी वहा भारत और इंग्लैंड के मैचों का लुत्फ उठा रहे है। धोनी को मैच में भी कई बार देखा गया और भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी।
धोनी वनडे सीरीज के दोनों मुकाबलों के दौरान मैदान पर मौजूद थे। आज सीरीज का आखरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है तो ऐसे में ये काफी दिलचस्प होगा कि धोनी यह मुकाबला देखने आते है या नहीं। धोनी के फैंस दुनिया में हर जगह मौजूद है। लंदन की गलियों में फैंस को धोनी के साथ फोटो खिंचवाते भी देखा जा रहा है।
MS Dhoni in the streets of London ❤️🔥#MSDhoni pic.twitter.com/FWPu0sMBpJ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) July 15, 2022
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस उनके पीछे पीछे दौड़ रहे हैं। हालांकि माही अपनी कार में बैठकर वहां से भाग निकले। फैंस का धोनी का पीछा करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।