आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंस का इस सीजन बुरा हाल है, सीजन के शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा की दोनों टीमें क्रमशः नौवें और दसवे स्थान पर होगी। गुरुवार की रात मुंबई भी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपना लगातार सातवा मैच हार गई। इस हार के बाद जहां फैन्स का गुस्सा मुंबई (MI) के कप्तान रोहित शर्मा पर आ गया, वहीं एक और खिलाड़ी था जिस पर लोग भड़क गए।
हिटमैन के साथ ईशान बड़े विलेन
चेन्नई के खिलाफ मिली हार की सबसे बड़ी वजह रही मुंबई इंडियंस की ख़राब बल्लेबाजी, कमजोर प्रदर्शन कर कारण मुंबई इंडियंस बोर्ड पर अधिक रन नहीं लगा सकी जिस वजह से यह मैच मुंबई के हाथों से निकल गया। मुंबई की हार में हिटमैन रोहित के अलावा उनके साथी सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर ईशान किशन भी बड़े विलेन साबित हुए। ईशान इस मैच में खाता तक नहीं खोल सके और मुकेश चौधरी की एक खतरनाक यॉर्कर ने उनका विकेट उड़ा दिया।
ये भी पढ़ें: MI vs CSK: लगातार 7वीं हार पर छलक आया रोहित का दर्द, धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
ईशान के लिए यह इंडियन प्रीमियर लीग किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस सीजन में जब भी टीम को उनसे बड़ी इनिंग की उम्मीद होती तो वह आउट होकर पवेलियन लौट जाते। उन्होंने आईपीएल-2022 के 7 मैचों में मात्र 191 रन बनाए हैं। इशान किशन के इस फ्लॉप प्रदर्शन को लेकर मुंबई इंडियंस के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।
ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी
बताते चले कि इस साल हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर बड़ा दाव खेलते हुए 15.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वह इस साल मेगा-नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। यही वजह है कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें उन पर टिकी थीं। लेकिन किशन ने इस साल पूरी तरह निराश किया है। ईशान की खराब-परफॉर्मेंस पर लोगों ने उन्हें जमकर-ट्रोल किया है।
ये भी पढ़ें: अंतिम ओवर में धोनी को लेकर क्या सोच रहे थे जडेजा? मैच जीतने के बाद किया खुलासा
जमकर हो रहे है ट्रोल
When you give 15cr to wife for buying umpires and she buys Ishan kishan #ishankishan#CSKvsMi #RohitSharma #IPL #Dhoni pic.twitter.com/ktxwp47sEt
— Pramod Suthar (@PramodVansh) April 21, 2022
Looking for Ishan Kishan! pic.twitter.com/2EQicFloiK
— Vikas Rai (@VikasRa69144233) April 21, 2022
https://twitter.com/HOMOSAP68156395/status/1515328979493740546
That moment when you're most expensive player of ipl and gets bowled by 20 lakh player#MIvsCSK #ishankishan pic.twitter.com/Ihse0gGlc2
— ContentSepians (@ContentSepians) April 21, 2022
मैच की बात करें तो तिलक वर्मा की 51 रनों की नाबाद अर्धशतकीय इनिंग के दम पर MI ने 155 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए और आईपीएल-2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। एक वक्त पर
मुंबई इंडियंस ने मैच पर कब्जा कर लिया था, लेकिन आखिरी ओवरों में जीत हासिल करने में माहिर एमएस धोनी ने अंत में वही पुराना कमाल दिखाया। फिलहाल इस सीजन मुंबई इंडियंस अपने सभी सात मैच गवा चुकी है और लगभग प्लेऑफ के दौर से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: IPL: 33वें मैच के बाद देखें ऑरेंज-पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, देखें टॉप 10 लिस्ट