आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड में ऑस्ट्रेलिया टीम की बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को 7वीं बार खिताब जीता दिया है। आज 3 अप्रैल को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले गए फाइनल इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 71 रन से जीत लिया है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 4 बार और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब जीता है। मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलीसा हीली और इंग्लिश बैटर नताली सिवर ने शतक जमाया था।
मैच में टॉस हार कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाये और 5 विकेट गवाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलीसा हीली ने 138 बॉल पर 170 रन की आतिशी पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड टीम 43.4 ओवर में 285 रन पर ही बना पाई। टीम के लिए नताली सिवर ने 121 बॉल पर 148 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहीं।
टॉस ने दिया इंग्लैंड टीम का साथ
मैच में इंग्लैंड टीम बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह उतरी थी. उसके सामने इस बार अपना खिताब बचाने और कुल चौथी बार खिताब जीतने की चुनौती थी. मैच में टॉस ने भी इंग्लैंड का साथ दिया था. इंग्लिश टीम की कप्तान हीदर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हालांकि इसका फायदा उन्हें मिला नहीं और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एलीसा हीली और राचेल हेन्स ने 160 रन की शुरुआत दी.
एलीसा ने खेली एतिहासिक पारी
इसी के साथ एलीसा हीली ने 138 बॉल पर 170 रन की रिकॉर्ड पारी खेली जिसकी बदौलत टीम ने अच्छा लक्स्य विपक्षी के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने 26 चौके लगाए। एलीसा महिला-पुरुष के किसी भी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम था, जिन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप फाइनल में 149 रन की पारी खेली थी।
नताली का शतक, पर जीत नहीं दिला सकीं
357 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 38 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। दोनों ओपनर टम्मी ब्यूमॉन्ट और डेनिले व्याट पवेलियन लौट गईं थी। इसके बाद नताली सिवर ने मोर्चा संभाला और अंत तक नाबाद रहीं। उन्होंने 121 बॉल पर नाबाद 148 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज अलाना किंग और जेस जोनासेन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
महिला टीम ने कब, कीसने, किसके खिलाफ जीता
वर्ष | मेजबान | विजेता | रनर-अप |
1973 | इंग्लैंड | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया |
1978 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
1982 | न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
1988 | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |
1993 | इंग्लैंड | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड |
1997 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड |
2000 | न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया |
2005 | साउथ अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | भारत |
2009 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड |
2013 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज |
2017 | इंग्लैंड | इंग्लैंड | भारत |
2022 | न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड |