इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट मैच में भारत की ओर से नए बने कप्तान जसप्रीत बमराह ने मैच में कोहराम मचा दिया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 416 रन बनाए है। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा दोनों ने शानदार पारियां खेलते हुए शतक लगाया। बाद में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया।
उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर है। बुमराह ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। इससे पहले ब्रायन लारा ने 2002 में साउथ अफ्रीका के आर पीटरसन के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बटोरे थे।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज भी ब्रॉड बन चुके है। इसके साथ ही टी20 में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज भी ब्रॉड ही है। जसप्रीत बुमराह ने 84वें ओवर की पहली गेंद पर हुक करके 4 रन बटोरे। दूसरी गेंद वाइड रही और इस पर 4 रन भी गए। दूसरी गेंद पर बुमराह ने फिर हुक करके छक्का बटोरा। यह गेंद नोबॉल थी।
अगली 3 गेंद पर बुमराह ने ब्रॉड पर लगातार 3 चौके जड़े। 5वीं गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर छक्का जड़ा। अंतिम गेंद पर एक रन लिया। इस तरह से ओवर में कुल 35 रन बने। ब्रॉड ने ओवर में कुल 8 गेंद डाली। बुमराह पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं।