भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को तीन रनों से हरा दिया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई यानी आज खेला जाएगा। पहले मुकाबले में धवन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। धवन अपने 18वें शतक से मात्र तीन रनों से चूक गए थे।
आज के मुकाबले के लिए धवन के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। शिखर धवन वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन सकते है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके है।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ धवन ने 29 मैचों में 941 रन बना लिए है। इस दौरान उनका औसत 34.85 का रहा है। उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। धवन का उच्चतम स्कोर 119 रन है। अगर धवन आज 60 रनों की पारी खेलते है तो वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक हजार पूरे करलेंगे।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ युवराज सिंह ने 978 रन बनाए है तो वहीं भारतीय पूर्व कप्तान धोनी के नाम 1005 रन है। तो ऐसे में अगर धवन आज 60-65 रनों की पारी खेलते है तो वह इन दोनों खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ देंगे।