8 अक्टूबर को भारतीय टीम खेलेगी अपना पहला खेल, चेन्नई के स्टेडियम मे हो रही प्रैक्टिस

Published On:
ICC World Cup, World Cup 2023, M A Chidambaram Stadium, Cricket Practice

World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। शुभमन गिल को डेंगू होने की खबरों के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम मे जमकर पसीना बहाया।

T20 अंदाज में बेखौफ बल्लेबाजी की

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले एक दिवसीय विश्व कप मैच से पहले दो अलग-अलग सत्रों मे बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इसी दौरान उन्होंने T20 अंदाज में बेखौफ बल्लेबाजी की।अधिकतर खिलाड़ी अभियास सत्र में शामिल थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान नेट अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखे हुए थे। वह मैदान में श्रेयस अय्यर के साथ 10 मिनट तक बात करते दिखे।

बड़ी बात बता रहे थे

इस दौरान रोहित अय्यर को पुल और हुक शॉट को सही से खेलने के बारे में बात कर रहे थे। उनके साथ में टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी थे। सूर्य कुमार ने नेट सत्र मे अपने T20 प्रारूप के शॉट पर अभ्यास किया। वह कलाई की मदद से स्क्वायर में शॉट लगाने के साथ बाय हाथों के थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने की गेंद पर सुपला शॉट भी खेलते हुए दिखे।

वह एक नेट पर अपना सत्र पूरा करने के बाद दूसरे नेट पर अभ्यास करने लगे। नेट सत्र में ईशान किशन हालांकि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे थे। शुभमन गिल के बीमार होने के बाद ईशान को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि किशन को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी पड़े।

विराट कोहली के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को भी बुमराह मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की गेंद का सामना करने में परेशानी हो रही थी। इसी तरह से यह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए अच्छी बात है। जब भारतीय दिग्गज उनका सामना नहीं कर पा रहे हैं तो फिर और कोई क्या कर पाएगा।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment