बीसीसीआई ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगी।
भारत को इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी- में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम शामिल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना पहला मुकाबला 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से, दूसरा 31 जुलाई को पाकिस्तान से और तीसरा मुकाबला तीन अगस्त को बारबाडोस से खेलना है
🚨 NEWS 🚨: #TeamIndia (Senior Women) squad for Birmingham 2022 Commonwealth Games announced. #B2022 | @birminghamcg22 pic.twitter.com/lprQenpFJv
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला स्क्वाड इस प्रकार है:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, मेघना सिंह, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, एस मेघना, रेनुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, राधा यादव, हरलीन देओल और स्नेह राणा।