आईपीएल 2022 के दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए बहुत राहत की खबर मिली है। 26 मार्च से IPL शुरू होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स में उनके स्टार गेंदबाज की वापसी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है इस खतरनाक गेंदबाज की वजह से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलने वाली है।
दिल्ली कैपिटल्स में वापस आया ये खिलाड़ी
बता दें की दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिच नोर्किया ने मुंबई पहुँच कर अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उस स्टोरी में वो और उनकी पत्नी मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। एनरिच बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं, जो अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को धवस्त करने में माहिर हैं। उनको वापस टीम में देख कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राहत की सास जरूर ली होगी।
एनरिच टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर
एनरिच नोर्किया काफी दिनों से ही क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल की चर्चों में कहा जा रहा था की वो 2022 में आईपीएल में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन वो मुंबई पहुँच चुके हैं। एनरिच नोर्किया को दिल्ली कैपिटल्स ने कैगिसो रबाडा से ऊपर रिटेन किया था। अब इस खतरनाक गेंदबाज की वापसी से दिल्ली के फैंस बहुत ही खुश होने वाले हैं।
दिल्ली के पास है युवा कप्तान
टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज और कीपर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है। पिछले सीजन भी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तैय किया था। प्लेऑफ में इनको केकेआर से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं, उनका दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है।
अभी भी है पहले खिताब की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक एक भी खिताब हासिल नहीं हुआ है। अब दिल्ली की कमान युवा ऋषभ पंत के हाथों में हैं।
दिल्ली ने डेविड वॉर्नर और शार्दुल ठाकुर सहित कई धाकड़ प्लेयर्स को अपने खेमे में शामिल किया है। टीम की गेंदबाजी भी मजबूत दिख रही है। इसके साथ ही फ्रैंचाइज़ी ने खेमे में शेन वॉटसन को भी शामिल कर लिया है। ऐसे में वह आईपीएल 2022 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम:
ऋषभ पंत ( कप्तान ), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान