सचिन तेंदुलकर का नाम लेते ही क्रिकेट फैंस को उनका बेहतरीन क्लास याद आ जाता है। वो दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज हैं। 48 वर्षीय सचिन टेस्ट और वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके पास 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1989 से 2013 तक अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
सचिन तेंदुलकर को भारत समेत पूरी दुनिया के बहुत से क्रिकेटर्स रोले मॉडल मानते हैं। वह एक बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं, और ऐसे कई मौके आए हैं जब क्रिकेटरों ने उन्हें किसी न किसी तरह से सम्मान दिया है। ऐसा ही एक वाकया बुधवार को भी हुआ।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच ख़तम हो जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स को सचिन के पैर छूने की कोशिश करते देखा गया। जब मैच के अंत में दोनों टीमों के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ हाथ मिलाने आए। ऐसे में इस वाक़ये का वीडियो सोशल मीडिया का सेंसेशन बन गया है।
i missed this last night why is he like this😭 pic.twitter.com/AnlnoyZgOp
— m. (@idyyllliic) April 14, 2022
रोड्स पहले क्रिकेटर नहीं थे जिन्होंने जमीन पर सचिन के पैर छूने की कोशिश की और सुर्खियां बटोरीं। इससे पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी कई मौकों पर ऐसा ही कर चुके हैं।