आईपीएल 2022 का आगाज हो चूका है। इसके बढ़ते दिन के साथ ही इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। शुरू के पहले दो दिन में कुल तीन मैच खेले गए हैं। तीनों मैचों में बड़ी टीमों ने हार का सामना किया है जिसमें चेन्नई, मुमबई और बैंगलोर शामिल है।
पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था, जबकि रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का सामना हुआ था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सामने पंजाब किंग्स का मैच था। शुरू के तीन मैचों में तीन टीम केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में अपना खता खोल लिया है।
वहीं दूसरी तरफ तीन टीम सीएसके, मुंबई इंडियंस और आरसीबी को अपने पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद इन टीम का पॉइंट टेबल अभी भी शून्य पर है वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपनी अच्छी रन रेट की वजह से पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है और उसी में सबसे ख़राब रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस सबसे नीचे है।
एक नजर प्वॉइंट्स टेबल पर
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.914 |
पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.697 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.639 |
गुजरात टाइटन्स | – | – | – | – | – | – | – |
लखनऊ सुपर जायन्ट्स | – | – | – | – | – | – | – |
सनराइजर्स हैदराबाद | – | – | – | – | – | – | – |
राजस्थान रॉयल्स | – | – | – | – | – | – | – |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.639 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.697 |
मुंबई इंडियंस | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.914 |
आज सोमवार को आईपीएल में पहली बार एंट्री करने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा, एक तरफ हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात होगी तो दूसरी तरफ लोकेश राहुल लखनऊ की अगुवाई करेंगे।
आपको बता दे कि इस बार आईपीएल के फॉर्मेट में बदलाव हुआ है, लेकिन इस भी सभी टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलने वालीं हैं। सभी मैच मुंबई और पुणे में खेले जाने हैं। हालाँकि प्लेऑफ को लेकर अभी निर्णय आना बाकि है।