आईपीएल 2022 की डेब्यू टीम गुजरात टाइटंस ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत में जितना योगदान कप्तान हार्दिक पंड्या व अन्य खिलाड़ियों का था वहीं शुभमन गिल ने भी अपना अहम योगदान दिया था। शुभमन गिल ने इस साल आईपीएल में 16 मुकाबले खेले जिसमे उन्होंने 483 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 96 रहा।
इन दिनों शुभमन गिल जहां अपने खेल से चर्चा में रहते है तो वहीं वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। शुभमन गिल का नाम अक्सर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है।
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को फॉलो करते है। सारा तेंदुलकर शुभमन गिल की दोनों बहने सिमरत गिल और सेहनिल गिल को भी फॉलो करती है। इन सब इशारों से लोगों को भी लगता है की सारा और शुभमन गिल रिलेशनशिप में है।
कई बार देखा गया है की इन दोनों की पोस्ट के कैप्शन तक भी सेम होते है और ये दोनों एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते है। इसी वजह से इनके रिलेशनशिप की खबरे सामने आई है। हालांकि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई टिप्पणी नहीं दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ समय पहले ही एक यूजर ने क्वेश्चन आंसर सेशन में गिल से उनके रिलेशनशिप बारे में पूछा था। जिसके जवाब में गिल ने कहा था कि, हां मैं सिंगल हु और भविष्य में भी इसके लिए अभी मेरी कोई योजना नहीं है।’