आइपीएल 2022 का दूसरा लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।
पहले ही मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के सबसे चाहते खिलाड़ी ईशान किशन ने पहले ही मैच में अपना ट्रेलर दिखा दिया है, ईशान ने अपनी पारी में नबादा 81 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े।
आईपीएल 2020 से पहले मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम खर्च कर ईशान किशन को अपने साथ जोड़ा था, और अब किशन ने धमाकेदार अंदाज में सीजन की शुरुआत कर सभी को अपने अंदाज को लेकर अलर्ट कर दिया है। इस पारी में ईशान किशन ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है।
34 गेंद में पूरा किया अर्धशतक
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर 68 के स्कोर पर यह साझेदारी टूट गई। रोहित शर्मा 32 गेंद में 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। रोहित के पवेलियन लौटने के बाद ईशान किशन ने दूसरे छोर पर अंत तक टिके रहे।
उन्होंने 34 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन अंत तक नाबाद रहे और 48 गेंद में 81 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी
पनी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के साथ ही ईशान किशन ने सचिन तेंदुलकर के मुंबई इंडियन्स के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए बनाए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ईशान सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियन्स के लिए लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले पहले ओपनर और पहले भारतीय बन गए हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा और कोई भारतीय खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स के लिए ऐसा नहीं कर सका है।
अर्धशतक के साथ किया था समाप्त
ईशान ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियन्स के लिए खेले आखिरी दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 50* और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 84 रन बनाए थे। और अब ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अपने फॉर्म को बरक़रार रखते हुए नए सीजन का आगाज भी 81 रन की नाबाद पारी खेलकर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मुंबई ने उनके ऊपर 15.25 करोड़ का दांव लगाकर कोई गलती नहीं की है।