रोहित शर्मा को बॉलिंग करना खतरनाक है, पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी ने दिया बयान

Published On:
World Cup 2023, Rohit Sharma, Pakistan Player, Rohit Sharma Comment

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में आगामी वर्ल्ड कप खेला जायेगा। इस एसएससी टूर्नामेंट मे टीम इंडिया की कप्तानी धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा संभालने वाले हैं।

पहला मैच 8 अक्टूबर को होगा

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखने को मिलने वाला है। इस बीच में पाकिस्तान के 24 साल के खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लेकर कमेंट किया है।

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के  एमए चिदंबरम स्टेडियम मे खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा 

भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को मैच खेलेगी। इसका इंतजार दोनों देशों के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

पाकिस्तान के 24 साल के युवा खिलाड़ी शादाब खान ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले  रोहित शर्मा को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है।

बॉलिंग करना मुश्किल हो जाता है

एक बार रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान में जम जाते हैं तो उनको बॉलिंग कराना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन मुझे रोहित शर्मा को बोलिंग करवाना काफी ज्यादा पसंद आता है।

भारतीय टीम के पास 12 सालों बाद  वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला है। टीम इंडिया ने साल 2011 में दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पटकनी दी थी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को पटकनी दी थी। एक बार फिर से 2023 में भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है।

ऐसे में भारतीय टीम के पास  रोहित शर्मा की कप्तानी में तीसरी बार  वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है। अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया को मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment