आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। अपने लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि बैंगलोर की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है। राजस्थान टीम के बल्लेबाज जोस बटलर 47 गेंद में 70 रन बनाते हुए शानदार फिफ्टी लगाई।
ऑरेंज कैप की दौड़
इस पारी के साथ ही वह ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यानि की वह आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं ।
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौका | छक्का |
जोस बटलर | 3 | 3 | 205 | 102.50 | 143.36 | 14 | 14 |
ईशान किशन | 2 | 2 | 135 | 135.00 | 148.35 | 16 | 3 |
फाफ डुप्लेेसी | 3 | 3 | 122 | 40.67 | 150.62 | 9 | 7 |
दीपक हुड्डा | 3 | 3 | 119 | 39.67 | 145.12 | 10 | 6 |
शिमरोन हेटमायर | 3 | 3 | 109 | 54,50 | 187.93 | 9 | 8 |
शिवम दुबे | 3 | 3 | 109 | 36.33 | 165.15 | 11 | 5 |
केएल राहुल | 3 | 3 | 108 | 36.00 | 140.26 | 8 | 4 |
लियाम लिविंगस्टोन | 3 | 3 | 98 | 32.67 | 168.97 | 6 | 8 |
आंद्रे रसल | 3 | 2 | 95 | 95.00 | 193.88 | 3 | 11 |
संजू सैमसन | 3 | 3 | 93 | 31.00 | 166.07 | 4 | 9 |
मैच का हाल
राजस्थान की टीम ने जोस बटलर की 70 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर ने तीन विकेट गवा कर 169 रन बनाये थे। जबकि बेंगलुरु ने अपने पांच विकेट 87 रन पर गंवाने के बावजूद 19.1 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने तीन मैचों में 102 की औसत से 205 रन बनाए हैं। वह इस सीजन 200 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जिनके नाम 2 मैचों में 135 रन है। तीसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी है, जिन्होंने 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं।