Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल

लेटेस्ट

IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/12/23 at 6:49 PM
SACHCHIDANAND KUMAR Published December 23, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

कोच्ची में IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है, इस मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सैम को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की रकम में खरीदा है।

सैम के हमवतन खिलाड़ी हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की कीमत पर खरीदा,  इस डील के बाद हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या मारन काफी खुश नजर आईं। इंग्लैंड के इस स्टार बैटर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।

देखें वीडियो

Harry ‘Brook’ing some #TATAIPLAuction records before making his #TATAIPL debut 😎

Watch #AuctionFreeOnJioCinema ➡ LIVE on #JioCinema 📲#IPL2023Auction #IPLAuction #TATAIPLAuctionOnJioCinema pic.twitter.com/DobVKo7RHu

— JioCinema (@JioCinema) December 23, 2022

हैरी ब्रूक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मार ली और राजस्थान रॉयल्स के हाथ इस मामले में निराशा लगी। हैरी ब्रूक की डील जैसे ही हुई, काव्या मारन का चेहरा खिल उठा।

हैरी ब्रूक ने अभी तक इंग्लैंड की ओर से चार टेस्ट, 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ब्रूक ने हाल में पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। ब्रूक ने टेस्ट सीरीज में जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, उसने दुनिया के तमाम क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया था।

हैरी ब्रूक की बात करें तो उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 92.13 के स्ट्राइक रेट और 80 की औसत से 480 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं 20 टी20 मैचों की 17 पारियों में ब्रूक ने 137.77 के स्ट्राइक रेट और 26.57 के औसत से कुल 372 रन बनाए हैं।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US