आईपीएल 2022 का 20 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जहाँ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
20 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की सूची
इस मैच में 39 रन बनाकर लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़ डुप्लेसिस ने ईशान किशन और शुभमन को पछाड़ सर्वाधिक रन बनाने वाले सूचि में दूसरे स्थान पर आ गए हैं । राजस्थान के बटलर 4 मैचों में 218 रनों के साथ टॉप पर मौजूद हैं।
20 वें मैच में शानदार बल्लेबाजी कर क्विंटन डि कॉक 188 रनों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए है, तीसरे पायदान पर शुभमन गिल 180 रनों के साथ आ गए हैं । चौथे स्थान पर ईशान किशन 175 रन के साथ हैं । पांचवें स्थान पर हेटमायेर 168 रनों के साथ हैं । छठे स्थान पर लिविंगस्टोन 162 रन के साथ सूचि में हैं ।
POS | PLAYER | MATCHES | INNS | RUNS | AVG | SR | 4S | 6S |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | बटलर | 4 | 4 | 218 | 72.67 | 141.56 | 15 | 15 |
2 | क्विंटन डि कॉक | 5 | 5 | 188 | 37.60 | 132.39 | 21 | 3 |
3 | शुभमन गिल | 3 | 3 | 180 | 60.00 | 166.67 | 17 | 5 |
4 | ईशान किशन | 4 | 4 | 175 | 58.33 | 125.00 | 20 | 3 |
5 | हेटमायेर | 4 | 4 | 168 | 84.00 | 178.72 | 10 | 14 |
6 | लिविंगस्टोन | 4 | 4 | 162 | 40.50 | 190.59 | 13 | 12 |
7 | पृथ्वी शॉ | 4 | 4 | 160 | 40.00 | 170.21 | 21 | 6 |
8 | दीपक हूडा | 5 | 5 | 155 | 31.00 | 130.25 | 13 | 6 |
9 | फाफ डुप्लेसिस | 4 | 4 | 138 | 34.50 | 131.43 | 10 | 7 |
10 | लोकेश राहुल | 5 | 5 | 132 | 26.40 | 128.16 | 9 | 5 |
20 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट
पर्पल कैप की लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव लम्बे वक्त से पहले स्थान पर मौजूद थे लेकिन अब उनकी कुर्सी छीन गई है। युजवेंद्र चहल ने एक ही मैच में 4 विकेट चटकाकर टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है।
चहल 11 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर है, उमेश यादव और कुलदीप यादव 10 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
PLAYER | MATCHES | OVERS | BALLS | WKTS | AVG |
---|---|---|---|---|---|
चहल | 4 | 16.0 | 96 | 11 | 9.45 |
उमेश यादव | 5 | 20.0 | 120 | 10 | 13.20 |
कुलदीप यादव | 4 | 15.4 | 94 | 10 | 11.60 |
हंसरंगा | 4 | 16.0 | 96 | 8 | 15.00 |
आवेश खान | 5 | 18.4 | 112 | 8 | 19.75 |
राहुल चाहर | 4 | 16.0 | 96 | 7 | 14.43 |
खलील अहमद | 3 | 12.0 | 72 | 7 | 12.29 |
बोल्ट | 4 | 16.0 | 96 | 7 | 16.57 |
हर्षल पटेल | 4 | 16.0 | 96 | 6 | 14.67 |
मोहम्मद शमी | 3 | 12.0 | 72 | 6 | 15.17 |
राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक रन हेटमायर ने बनाये जहाँ उन्होंने 36 गेंद में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। लखनऊ की ओर से होल्डर और कृष्णप्पा गौतम ने 2 विकेट चटकाया । लक्ष्य का पीछे करने उतरी लखनऊ 162 रन बना पाई ।
लखनऊ की ओर से क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक रन बनाए, उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाये । चहल ने 4 विकेट चटकाया और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट हासिल किया । प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप ने एक एक विकेट हासिल किया ।