भारत के स्टार ऑल राउंडर क्रुणाल पंड्या पिता बन गए है। उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इसका खुलासा खुद क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए किया है और बेटे का नाम भी बताया है। क्रुणाल पांड्या ने ट्विटर के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी शेयर की है।
तस्वीर में क्रुणाल पांड्या अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ हैं और उनकी गोद में एक बच्चा दिख रहा है, क्रुणाल जिसके माथे पर चूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन शेयर किया है, जिसमें बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए लिखा है, “कवीर क्रुणाल पांड्या”।
Kavir Krunal Pandya 🌎💙👶🏻 pic.twitter.com/uitt6bw1Uo
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) July 24, 2022
क्रुणाल पंड्या ने अपनी और पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ बेटे की दो तस्वीरों को इंस्टाग्राम में शेयर किया है। एक तस्वीर में दोनों अपने बेटे को चूमते नजर आ रहे हैं तो दूसरी में क्रुणाल और पंखुड़ी उसे निहारते दिख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, क्रुणाल पांड्या और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के करीब पांच साल के बाद वे पेरेंट्स बने हैं।