आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने लखनऊ की टीम को 211 रन का टारगेट दिया था। जिसको राहुल की टीम ने 3 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। लखनऊ के क्विंटन डि कॉक ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली और एविन लुईस ने 23 गेंद में नाबाद 55 रन टीम में जोड़े। लखनऊ टीम के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी (ayush badoni) ने भी 9 गेंदों का सामना किया और इन 9 गेंदों में ही उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया।
आयुष बदोनी ने दो छक्कों की मदद से 9 गेंद में 19 रन की नाबाद पारी खेली। उनका एक छक्का दर्शकों में बैठीं महिला के सर पर लगा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लास्ट की 2 ओवर में लखनऊ को 34 रन की जरूरत थी और इसको देखते हुए बल्लेबाज बहुत आक्रामक हो गए और वो हर बॉल को प्रहार करने लगे।
हाथ से फिसलने के बाद सिर पर लगी गेंद
बात 19वे ओवर की है। शिवम् दुबे अपना पहला ओवर डाल रहे थे। उनके पहले ही गेंद पर आयुष बदोनी ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा जो एक महिला फैन जो कैच लपकने आ रही थीं वो नाकाम रहीं और बॉल हाथ से फिसल कर सीधे उनके सर पर लग गया। खुशकिस्मती से कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी। हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर तक वो अपना सिर रगड़ती हुई नजर आ रहीं थी। एक स्टेडियम स्टाफ ने भी महिला फैन से उनका हालचाल पूछा, उन्होंने सब ठीक बताया।
This six from bidoni injured a lady in crowd #CSKvLSG pic.twitter.com/ppzRTvm3Lf
— time square 🇮🇳 (@time__square) March 31, 2022