रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश ने 41 बार चैंपियन बनी मुंबई को छह विकेटों से हरा दिया है। मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की है। मध्य प्रदेश को जीत के लिए बस 108 रन बनाने थे। जिसे एमपी की टीम ने चार विकेट खोकर बना दिए।
बात करें मुंबई की तो मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके चलते उन्हें 162 रनों की लीड हासिल हुई। फिर मुंबई अपनी दूसरी पारी में केवल 269 रन ही बना सकी। 169 रनों की लीड को कम करते हुए मध्य प्रदेश को जीत के लिए मात्र 108 रनों का लक्ष्य मिला।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, क्या अब विराट कोहली बनेंगे टीम के कप्तान, जानिए पूरी ख़बर
मध्य प्रदेश ने चार विकेट खो कर 30वें ओवर की एक गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशू ने इस दौरान 37 तो शुभम और पाटीदार ने 30-30 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार ने आखिर में सिंगल ले कर मैच एमपी को जितवाया।
मध्य प्रदेश की इस जीत के हीरो यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ टीम को बढ़त दिलाई थी।