IPL 2022: रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शनिवार को खेले गए आइपीएल 2022 के 18वें मैच के दौरान सुरक्षा को धता बताते हुए मैदान में घुसकर कर रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अतिचार करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसका नाम दशरथ जाधव है, 26 साल का यह व्यक्ति महाराष्ट्र के सतारा जिले का है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। यह व्यक्ति बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को मुक्का मारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की ओर बढ़ गया था।
तलेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत ने कहा कि जाधव पर आइपीसी की धारा 447 (आपराधिक अतिचार) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला) के तहत आरोप लगाया गया था। वह कथित तौर पर पुलिस के साथ विवाद में भी शामिल था।
मैच की बात करें तो इस मैच में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की हार हुई थी। मुंबई ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की।