आईपीएल के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की हार हुई है, बीते दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 6 विकेट से परास्त कर दिया। टीम के नए कप्तान रविंद्र जडेजा इस टीम को सम्भालने में पहले ही मैच में नाकाम रहे।
चैंपियन टीम को पहले ही मैच में इस तरह से हारती देख सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जडेजा को लेकर एक से एक मीम्स बनाए जा रहे है। हालाँकि ट्रोल के बावजूद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रसंशा भी की जा रही है।
आइये कुछ मजेदार ट्वीट पर नजर डालते है
#CSKvKKR #MSDhoni #Thala pic.twitter.com/dIkUUaSkVl
— Rucha Bhutada (@RuchaBhutada) March 26, 2022
After Today's 50 Dhoni and his fan's be like:#KKRvsCSK #Thala #CSK#ChennaiSuperKings #Dhoni pic.twitter.com/RR6uLQ7VlE
— Sanket Kulkarni (@sanketkulkar) March 26, 2022
Will Csk be the same without MS Dhoni's captaincy?
Fans : pic.twitter.com/HEmBJo9UqE
— Darshan⚡ (@mostlyhigh) March 26, 2022
https://twitter.com/itzyash_007/status/1507773545946005508
Csk supporters Right Now pic.twitter.com/WxMYHrpKFu
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) March 26, 2022
मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की रफ़्तार काफी धीमी रही और टीम ने अपने महत्वपूर्ण विकेट सस्ते में गवा दिए।
धोनी और जडेजा के बीच हुई साझेदारी के बदौलत टीम 131 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही हालाँकि वानखेड़े जैसे मैदान पर मात्र 132 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता ने लक्ष्य को महज 18.3 ओवर में हासिल कर मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।