आईपीएल 2022 का आगाज हो चूका है और इसके फंस में बहुत ही उत्साह भरा हुआ है क्युकी इस बार आईपीएल में दर्शकों की भी एंट्री है। आज 27 मार्च को आईपीएल का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का होने वाला है। दोनों टीम का इस सीजन का पहला मुकाबला है। मुंबई को अपने पिछले सीजन को भुला कर आज मैच में उतरना होगा। रोहित शर्मा की टीम मुंबई हमेशा वापसी करने के लिए जानी जाती है।
बता दें की पिछले सीजन मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बहार हो गई थी। फंस की माने तो दोनों टीम में आज टक्कर का मुकाबला देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ सीजन में दिल्ली की टीम मुंबई पर भरी पड़ी है। यही नहीं दिल्ली की टीम ने मुंबई के खिलाफ पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं।
बात रोहित शर्मा की करें तो वो आज एक रिकॉर्ड भी बना सकते हैं बता दें की दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने में अभी विराट कोहली का नाम दर्ज है लेकिन अगर रोहित ने आज 45 रन बना लिए तो वो विराट कोहली के बराबरी पर पहुँच जायेंगे। बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट ने दिल्ली के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 913 रन बनाए हैं. जबकि रोहित शर्मा दिल्ली के विरुद्ध 869 रन बना चुके हैं.
यह रिकॉर्ड बना सकते हैं हिटमैन
रोहित शर्मा के चौको छक्कों को तो आप सब बेहतर जानते है अगर रोहित शर्मा ने आज 9 चौके लगाए तो उनके कुल 900 चौकें पुरे हो जायेंगे। ऐसा करते ही वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन जायेंगे।
उन्हें आईपीएल और चैंपियंस लीग में मुंबई के लिए खेले गए मैचों में 200 छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्कों की दरकार है। अगर रोहित ऐसा करने में सफल रहे तो वह मुंबई की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
मुंबई इंडियंस का खराब रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में अगर मुंबई इंडियंस के सीजन के पहले मैच की बात की जाए तो उसका रिकॉर्ड काफी खराब है। यह टीम आईपीएल में अपना पहला मैच सिर्फ चार बार जीती है। मुंबई की टीम आखिरी बार 2012 में अपना पहला मैच जीती थी। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेहतर है। दिल्ली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सात बार अपना पहला मैच जीता है।