आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के 28वें मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शानदार अर्धशतक जमाया है। ऐसे करते ही उन्होंने रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। भारत के मुश्किल मैच में मिताली राज ने 84 गेंदों में 8 चौके की मदद से 68 रन बनाए। मिताली के कप्तानी पारी की मदद से टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोते हुए 274 रन की शानदार लक्ष्य को खड़ा किया था। मिताली राज ने अपनी पारी के दौरान स्मृति मंधाना (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन और हरमनप्रीत कौर (48) के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की थी।
मिताली राज ने इस मुकाबले में अर्धशतक जमाकर क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए।
मिथली राज अर्धशतक लगते ही दुनिया की सबसे जयादा अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला बन गईं हैं। मिताली ने कुल 13 अर्धसतक लगाया है। उनके बाद न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली 12 अर्धशतक के साथ हैं।
महिला विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज
13* – मिताली राज (भारत)
12 – डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड)
11 – चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
9 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
9 – कारेन रोल्टन (ऑस्ट्रेलिया)
मिताली राज विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के मामले में पूरी दुनिया में सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। मिताली ने कप्तान के रूप में विश्व कप में 9वां अर्धशतक जमाया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।
विश्व कप में कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा अर्धशतक
9 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
9* – मिताली राज (भारत)
6 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
6 – मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)
6 – बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)
6 – स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)
मिताली राज महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की जे ब्रिटीन को पीछे छोड़ दिया है। महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1501 रन बनाए हैं।
महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
1501 – डेबी हॉकली (न्यूजीलैंड)
1300+ – मिताली राज (भारत)
1299 – जे ब्रिटीन (इंग्लैंड)
1231 – चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
1179 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय महिला वनडे इतिहास में मिताली-हरमन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई हैं। दोनों ने 1978 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज और अंजुम चोपड़ा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 1946 रन जोड़े थे।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी
1978- मिताली और हरमनप्रीत*
1946- मिताली और अंजुम चोपड़ा
1645- मिताली और पूनम राउत
1354- मिताली और स्मृति मंधाना
महिला इंडिया और साउथ अफ्रीका के हुए इस मैच में इंडियन टीम इस मैच को नहीं जीत पायी। इंडिया ने 275 का लक्ष्य दिया था पर साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इसको आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए जीत को अपने नाम दर्ज कर लिया। इंडियन महिला क्रिकेट टीम अब आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के रेस से बहार हो चुकी है। इंडियंस फैंस के लिए ये एक हार्ट ब्रेकिंग मोमेंट था।