आईपीएल का आगाज हो चूका है और पहला मैच चेन्नई बनाम कोलकाता खेला जा चूका है। मैच को कोलकता ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में आईपीएल के जाने माने बल्लेबाज और चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अर्धशतक ज्यादा है और ऐसा करते ही उन्होंने ने द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
धोनी पहले ही मैच में अलग अंदाज में दिखे उनके फैंस इस पारी से बहुत खुश हैं। उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक नाबाद पारी खेली और ऐसा करते ही वो आइपीएल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इस लीग में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकार्ड
धोनी ने कोलकाता के खिलाफ पहली पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 7 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली है। इसके साथ ही धौनी आइपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
उन्होंने 40 साल 262 दिन की उम्र में ये कमाल किया और राहुल द्रविड़ का रिकार्ड तोड़ दिया है। राहुल द्रविड़ इससे पहले आइपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग भारतीय बल्लेबाज थे और उन्होंने ये कमाल 40 साल 116 दिन की उम्र में किया था।
धोनी अब राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज तेंदुलकर हैं जिन्होंने 39 साल 362 दिन की उम्र में ऐसा किया था।
आइपीएल में ओवरआल अगर बात करें तो सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट पहले स्थान पर हैं। जिन्होंने 41 साल 181 दिन की उम्र में ऐसा किया था तो वहीं क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 41 साल 39 दिन का उम्र में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद एम एस धौनी, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर हैं।
आइपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाप पांच बल्लेबाज
- 41 साल 181 दिन – एडम गिलक्रिस्ट
- 41 साल 39 दिन – क्रिस गेल
- 40 साल 262 दिन – MS Dhoni
- 40 साल 116 दिन – राहुल द्रविड़
- 39 साल 362 दिन – सचिन तेंदुलकर