आपको बता दूं कि टीम इंडिया को पहला विश्व कप 1983 में कपिल देव के कप्तानी में जितने को मिला था। वही पूरी दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने हर फॉर्मेट में विश्व कप जीता है चाहे वह 20-20 हो या वनडे महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 में अपने कप्तानी में ही वनडे विश्व कप अपने नाम किया था इसके साथ-साथ उन्होंने साल 2007 में पहला t20 विश्व कप भी अपने नाम किया था जिसके बाद उन्होंने 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का भी खिताब अपने नाम किया था।
जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने आईसीसी की तीनो ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस तरह की कप्तानी करके महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया लेकिन इन दिनों आईसीसी के झोली में खिताब का सूखा पड़ चुका है वही अगला आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी अब एक बार फिर से फ्रेश तरीके से शुरू करना होगा उसकी जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को दी जा सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ऐलान कर दिया था जिसके बाद अब लगातार आईपीएल खेल रहे हैं साथ ही बिजनेस में भी अपना हाथ बढ़ा रहे हैं और कई बिजनेस खोल चुके हैं खबरों की मानें तो अब महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में मेंटर्स की जिम्मेदारी दी जा सकती है यह खबर लगातार निकल कर आ रही।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई जनवरी 2023 से टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है उधर द टेलीग्राम की एक रिपोर्ट में यह खबर सामने आया है कि एमएस धोनी अगले साल आईपीएल के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं ऐसे में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी बीसीसीआई में दी जा सकती है।
रिपोर्ट ने दावा किया गया है कि एमएस धोनी को भविष्य की टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है या डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भी हो सकती है बीसीसीआई की कोशिश यह है कि युवा खिलाड़ी को तैयार किया जाए और उसे तलाशा जाए और मैच के लिए तैयार किया जाए बाकी इन सभी में कुछ वक्त लग सकता है और इसकी जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को दी जा सकती है।