आईपीएल 2022 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा है लेकिन फैंस फिर भी खुस हैं क्यूंकि धोनी अपने पुराने अंदाज में बैटिंग करते दिख रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। अब धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 266.67 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक दिए हैं हालाँकि दोनों मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है।
धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 19वे ओवर में आते ही अपना खता छक्के के साथ खोला ऐसा उन्होंने इस से पहले किसी भी आईपीएल के मैच में नहीं किया था। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।
धोनी का जलवा
जब शिवम् दुबे का विकेट गिरा तो धोनी मैदान में उतरे उन्होंने आते की आवेश खान को छक्का जड़ दिया उन्होंने कुल छह गेंद का सामना किया और उसमे उन्होंने 16 रन जड़ दिए। इस 16 रन में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया और अपने टीम को अच्छा फिनिश दिया।
धोनी इस इनिंग से पहले 7000 रन पूरा करने से सिर्फ 15 रन दूर थे। जिसको उन्होंने पूरा भी कर लिया और ऐसा करते ही वो भारत के पांचवें खिलाडी बन गए जिन्होंने 7000 रन के आकड़ों को पार किया है और भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10326 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (9936), शिखर धवन (8818), सुरेश रैना (8818) और रॉबिन उथप्पा (7120) का नंबर आता है।
मैच का हाल
इस मैच में लखनऊ की टीम ने चेन्नई को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। चेन्नई की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 210 रन बनाये थे। रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। शिवम दुबे ने 49, मोईन अली ने 35, अंबाती रायुडू ने 27, रवींद्र जडेजा ने 17 और धोनी ने 16 रन बनाए। लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए क्विंटन डीकॉक ने 61, इविन लुईस ने नाबाद 55,केएल राहुल ने 40, आयुष बदोनी ने नाबाद 19 और दीपक हुड्डा ने 13 रन बनाए।