आईपीएल में कई खिलाड़ियों के अनुभव का कोई तो़ड़ नहीं है। आइए आपको तीन ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिनके नाम टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।
खेल कोई भी हो अगर खिलाड़ी अनुभवी हो तो उसका महत्व बढ़ जाता है। अगर IPL की ही बात करें तो कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 2008 से लेकर अभी तक टूर्नामेंट में बने हुए हैं। ऐसे खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से लेकर दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। जो लीग में अभी सबसे अधिक मैच खेल चुके हैं।
220 मैच अभी तक खेल चुके हैं माही
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) में कुल 220 मैच खेल चुके है। अभी उनकी उम्र 40 साल है और वो 39.55 की औसत से 4746 रन बना चुके हैं। धोनी का अभी तक का स्ट्राइक रेट 135.83 का रहा है। आईपीएल में उन्होंने कुल 325 चौके और 219 छक्के लगाए हैं। उनके नाम 23 अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को आईपीएल का चार खिताब जीता के दिया है।
कार्तिक 213 मैचों संग दूसरे स्थान पर
आपको जान कर हैरानी होगी की आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला दुसरे खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं। वो भी विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी करते हैं। कार्तिक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेले हैं।
कार्तिक ने अभी तक कुल 213 मैच खेले हैं। वो अगले सीजन फिर से आरसीबी की टीम में खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। कार्तिक ने 129.72 के स्ट्राइक रेट के साथ 4046 रन बनाए हैं। वह 19 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 399 चौकों के अलावा 112 छक्के जड़े हैं।
रोहित भी कार्तिक की बराबरी पर
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान जिन्होंने अपनी टीम को पांच खिताब दिए हैं वो भी 213 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने 130.39 के स्ट्राइक रेट से 5611 रन जुटाए हैं। रोहित अब तक लीग में एक शतक और 40 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 491 चौके और 227 सिक्स जमाए हैं।