Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच ने किया खुलासा, बताया अर्जुन तेंदुलकर को क्यों नहीं मिला खेलने का मौका

लेटेस्ट

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच ने किया खुलासा, बताया अर्जुन तेंदुलकर को क्यों नहीं मिला खेलने का मौका

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/06/03 at 9:33 AM
SACHCHIDANAND KUMAR Published June 3, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का 15 वां सीजन समाप्त हो चूका है, पहली बार लीग में शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने बाकि टीमों को पछाड़ ख़िताब पर कब्ज़ा किया है। लीग में अब तक सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हाल बुरा रहा है।

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर रही, टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी अपने ही स्तर का प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहे। लीग के बीच कई बार ऐसी खबरें आईं कि Arjun Tendulkar मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अर्जुन पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। फ्रेंचाइजी टीम के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने बताया कि क्यों अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

मालूम हो कि लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था। बॉन्ड ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर कहा, ‘अभी उसे थोड़ा और काम करना होगा। जब आप मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो स्क्वॉड में चुने जाना अलग बात है लेकिन प्लेइंग XI में जगह कमानी पड़ती है। उसे अभी और कड़ी मेहनत और सुधार की जरूरत है।’

बॉन्ड ने कहा, ‘जब आप इस लेवल पर खेल रहे होते हैं, तो सबको मौका देने के बीच एक पतली सी लाइन होती है, लेकिन आपको अपनी जगह कमानी होती है। अर्जुन को अपनी बैटिंग और फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, इससे पहले उन्हें टीम में जगह मिले। उम्मीद करता हूं कि वह इस सुधार के साथ प्लेइंग XI में जगह बनाएंगे।’

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US