रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। 26 जून रविवार यानी आज रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का आखरी दिन है। आखरी दिन के पहले सत्र में ही मुंबई की टीम 269 रन पर ऑल आउट हो गई है। जिसके चलते मध्यप्रदेश को रणजी का पहला खिताब अपने नाम करने के लिए मात्र 107 रनों की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: आखरी दिन 95 ओवर का खेल, क्या मध्य प्रदेश 72 साल बाद रच पाएगा इतिहास
बात करें मुंबई की तो मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे। जवाब में मध्य प्रदेश ने 536 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके चलते उन्हें 162 रनों की लीड हासिल हुई। अब मुंबई ने दूसरी पारी में 269 रन बनाए है। 162 रनों की लीड को कम करते हुए मध्य प्रदेश को जीत के लिए अब मात्र 107 रन चाहिए होंगे।
मुंबई ने अभी तक 41 बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम की है। परंतु मध्य प्रदेश ने आज तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। तो ऐसे में आज उनके पास भी पहली ट्रॉफी अपने नाम करने का अच्छा मौका है।