आईपीएल का यह सीजन अपने शुरुआत के साथ ही रोमांच लेकर आया है, हर मैच में हमें कुछ नया देखने को मिलता है। बीती रात चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला लखनऊ के साथ हुआ जहाँ चेन्नई को फिर से हार का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट में पहली बार 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमों का टूर्नामेंट से जुड़ने के बाद जंग और कड़ी हो गई है। उतनी ही कड़ी हो चुकी हैं ओरेंज कैप के लिए टक्कर।
आईपीएल 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ओरेंज कैप से नवाजा जाता है। टूर्नामेंट के शुरुआत से अंत तक ये टोपी लगातार तमाम खिलाड़ियों के हाथों में जाती रहती है। आइए जानते हैं कि सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ताजा स्थिति क्या है
टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
नाम | मैच | रन | बेस्ट | स्ट्राइक रेट | |
1. | फाफ डुप्लेसिस (RCB) | 2 | 93 | 88 | 152.45 |
2. | ईशान किशन (MI) | 1 | 81 | 81* | 168.75 |
3. | रॉबिन उथप्पा (CSK) | 2 | 78 | 50 | 162.50 |
4. | आयूष बदोनी (LSG) | 2 | 73 | 54 | 146.00 |
5. | दीपक हुड्डा (LSG) | 2 | 68 | 55 | 138.77 |