आईपीएल 2022 का 11वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच को चेन्नई 54 रनों से हार गई। अभी तक चेन्नई ने अपना जीत का खता भी नहीं खोला है। लगातार तीनों मैच में निराशा ही हाथ लगी है।
पंजाब के लिए खेलते हुए लियम लिविंगस्टन ने 32 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 60 रन बनाये वहीं चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे ने 30 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की बदौलत 57 रनों की पारी खेली। दोनों खिलाडी अपने इस प्रदर्शन के दम पर अब ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में टॉप-5 में पहुंच गए हैं।
खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
ईशान किशन | 2 | 135 | 81* | 135.00. | 148.87 | 0 | 2 |
जॉस बटलर | 2 | 135 | 100 | 67.50 | 140.62 | 1 | 0 |
शिवम दुबे | 3 | 109 | 57 | 36.33 | 165.15 | 0 | 1 |
लियम लिविंगस्टन | 3 | 98 | 60 | 32.67 | 168.96 | 0 | 1 |
आंद्रे रसेल | 3 | 95 | 70* | 95.50 | 183.87 | 0 | 1 |
इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन 135 रनों के साथ बने हुए हैं। इस सीजन में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी जॉस बटलर ने भी 135 रन बनाये हैं और दूसरे पायदान पर हैं। चेन्नई के शिवम दुबे तीन मैचों में 109 रनों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा पंजाब के लिविंगस्टन ने लंबी छलांग लगाते हुए तीन मैचों में 98 रनों के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल तीन मैचों में 95 रनों के साथ टॉप-5 में कायम हैं।