Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » IPL 2022: DC से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा लाखों रूपए का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

लेटेस्ट

IPL 2022: DC से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा लाखों रूपए का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

SACHCHIDANAND KUMAR
Last updated: 2022/03/28 at 12:00 AM
SACHCHIDANAND KUMAR Published March 28, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई एक बार फिर से अपना पहला मैच गवा बैठी। मैच में मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर BCCI और आईपीएल के तरफ से लाखों रुपयों का जुर्माना लगाया गया है।

इस वजह से लगा जुर्माना

दरअसल, मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित ऐसे में आईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस टीम का सीजन का ये पहला अपराध है। अगर कप्तान रोहित शर्मा आगे ये गलती करते हैं तो फिर इस जुर्माने को बढ़ाया जा सकता है और लगातार ऐसा होने पर रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।

मैच समरी

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की युवा टीम ने पांच बार की की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया, एक वक्त पर दिल्ली कैपिटल्स मैच में पिछड़ती नजर आ रही थी लेकिन अंत समय में अक्षर पटेल और ललित यादव के तूफ़ान में मुंबई इंडियंस उड़ गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा, ओपनर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा नाबाद 81 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 18. 2 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US