भारतीय टीम के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड दौरे के लिए गई हुई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला गया। जिसमे अफ्रीका ने इंग्लैंड को 62 रनों से हरा दिया है। एक तरफ अफ्रीका ने तो शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया परंतु दूसरी तरफ इंग्लैंड में गर्मी ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं।
इतिहास में पहली बार इतनी गर्मी यूके में देखने को मिली है। समर सीजन में इतनी गर्मी इंग्लैंड में नहीं होती है, लेकिन जुलाई के महीने में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास हर दिन दर्ज किया जा रहा है।
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में भी गर्मी का पूरा जोर था। खिलाड़ी हर ओवर के बाद मैदान पर पानी मंगवाते हुए नजर आए और कुछ खिलाड़ियों को बर्फ के साथ सिर की सिकाई करते देखा गया।
अफ्रीका के खिलाड़ियों का कहना है कि वह इतनी गर्मी के आदी है परंतु यहां तो बहुत ज्यादा गर्मी पढ़ रही है। आमतौर पर इंग्लिश क्रिकेट समर सीजन में इतनी गर्मी नहीं होती, लेकिन इस बार गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए है। मैदान पर खिलाड़ी बार बार ड्रिंक्स ब्रेक के मांग कर रहे थे इतना ही नहीं ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान छाता भी खिलाड़ियों के लिए लाए गए और बड़े स्क्रीन पर सन सेफ्टी की वॉर्निंग भी नजर आई।