आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा, इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए यह तीसरी हार है।
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 54 रनों से मात देकर प्वाइंट्स टेबल में तीन पायदान की लंबी छलांग लगाई है। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
पंजाब को मिला फायदा
इस मैच से पहले पंजाब पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर थी लेकिन अब यह टीम 7 वें से सीधा चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं आईपीएल 2022 में हार की हैट्रिक लगाने वाले सीएसके 9वें स्थान पर है।
प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर चार अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स है, वहीं सबसे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। हैदराबाद ने इस सीजन अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रन रेट |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.100 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.843 |
गुजरात टाइटंस | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.495 |
पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.238 |
दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.065 |
लखनऊ सुपर जाइंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.011 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.048 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.029 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.251 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -3.050 |