केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से रौंद दिया, लखनऊ के लिए इस सीजन यह लगातार दूसरी जीत है। इस जेट के साथ लखनऊ ने 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए जिससे टीम को पॉइंट्स टेबल में काफी फायदा पंहुचा है।
इस जीत के बाद वह दिल्ली कैलिटल्स को पीछे कर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। टॉप चार में मौजूद राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के भी 4-4 अंक है मगर खराब रनरेट की वजह से लखनऊ 5वें स्थान पर है। वहीं लगातार इस टूर्नामेंट में दूसरी हार झेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
बात अन्य टीमों की करें तो रॉयल चैलेंजर्स 7वें, मुंबई इंडियंस 8वें और चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर है। अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें प्वाइंट्स टेबल में खाता नहीं खोल पाई है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रन रेट |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.100 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.843 |
गुजरात टाइटंस | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.495 |
पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.238 |
लखनऊ सुपर जाइंट्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.193 |
दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.065 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.048 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.029 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.251 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.825 |
हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी।
टीम के तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 44 रन बनाए वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ने 34 रन बनाए। आल राउंडर बल्लेबाज सुन्दर 18, कप्तान विलियम्सन ने 16 रन जोड़े। बाकि बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा।
लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 18वें ओवर में मैच पलट दिया, आवेश ने 18 वे ओवर में लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन (34) और अब्दुल समद (0) को पवेलियन भेजा। इस ओवर में आवेश ने सात रन भी दिए, इसके बाद हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी और हार गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्की की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी 33 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन, वॉशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट झटके।