क्रिकेट का महाकुंभ का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी दिलों जान से कर रहे हैं। क्रिकेट के मेगा लीग माने जानें वाले आईपीएल में इस बार आठ नहीं बल्की दस टीम अपनी छठा बिखेरेगीं। यही नहीं क्रिकेट फैंस को भी अब दो अतिरिक्त टीमें भी मिलने जा रहीं हैं ।जहां लखनऊ और अहमदाबाद टीम पहली दफा आईपीएल के महाकुंभ में शिरकत करती नजर आएंगी।
इस महीने हो सकता है आई पी एल 2022 का मेगा ऑक्शन
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दो दिवसीय मेगा ऑक्शन फरवरी के महीने में पूर्ण किया जा सकता है। तारीख की बात की जाए तो संभवत 7 और 8 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 का ऑक्शन संपन्न हो सकता है। हालांकि औपचारिक पुष्टि अभी बाकी है लेकिन बीसीसीआई के अधिकारी द्वारा इस संदर्भ में यह बात कही गई है।
धमाकेदार होगी आईपीएल 2020 ऑक्शन
पूर्व के कई फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार प्लेयर्स को रिलीज किया है। जहां अगले वर्ष होने जा रहे आईपीएल 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें की संरचना भी होंगी। धाकड़ और स्टार प्लेयर को यह दो फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोर लगाएंगे। देखना दिलचस्प होगा की अहमदाबाद तथा लखनऊ की टीम में कौन से प्लेयर शामिल होते हैं।
आईपीएल 2022 की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी टीम
1)गौरतलब है आईपीएल 2022 के लिए सबसे महंगी फ्रेंचाइजी मैं टॉप 10 की सूची में लखनऊ टॉप पर है।
लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक को इनका ग्रुप में से 7090 करोड़ देकर आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनने का गौरव हासिल किया है।
2)दूसरे पायदान पर अहमदाबाद है जिसके मालिक सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स है जिन्होंने 5625 करोड़ की राशि दी हैं।
3)तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस जिनके मालिक मुकेश अंबानी है, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को 839 करोड़ में खरीदा है।
4)चौथे पायदान पर बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी है जिनके मालिक यूनाइटेड स्पिरिट ग्रुप है जिन्होंने 837 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी अपने नाम किया है।
5)पांचवें पायदान पर हैदराबाद है, जिनके मालिक डैकेन क्रॉनिकल हैं , जिन्होंने 802 करोड़ में फ्रेंचाइजी को अपने हासिल किया है।
6)छठे पायदान पर चेन्नई है जिनके मालिक इंडिया सीमेंट्स है जिन्होंने 682 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल किया है।
7)सातवें स्थान पर दिल्ली हैं जिनके मालिक जीएमआर ग्रुप है, जिन्होंने 630 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल की है।
8)आठवें पायदान पर मोहाली है जिनके मालिक प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, करण पॉल और डाबर के मोहित वर्मा है, जिन्होंने 570 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल की है।
9)नंबर पायदान पर कोलकाता है जिनके मालिक शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है जिन्होंने 563 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल की है।
10) दसवें स्थान पर राजस्थान हैं जिनके मालिक इमर्जिंग मीडिया है, जिन्होंने 502 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल की है।